{"_id":"6abc1741904a8eda3c0b22e0","slug":"two-minor-children-were-rescued-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-140605-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया
विज्ञापन
झज्जर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम विशाल के आदेशानुसार जिले में गुमशुदा बच्चों, भिक्षावृत्ति और बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाया गया।
इस कड़ी में मंगलवार को शहर में बाल श्रम के विरुद्ध चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान शहर झज्जर से दो बच्चों को बाल श्रम करते हुए रेस्क्यू किया गया। दोनों बच्चों को रेस्क्यू करने के बाद बाल कल्याण समिति झज्जर के समक्ष पेश किया गया। बाल कल्याण समिति ने दोनों बच्चों की काउंसलिंग कराई और उन्हें उनके परिवार वालों को सौंप दिया। समिति ने परिवार वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इन बच्चों से बाल मजदूरी न कराई जाए और उनका दाखिला स्कूल में कराया जाए, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के पैनल अधिवक्ता भूपेंद्र दलाल और पैरा लीगल वॉलेंटियर कर्मजीत छिल्लर ने कहा कि बेहतर जीवन और सुरक्षित भविष्य प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। बाल श्रम की रोकथाम के लिए विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाल श्रम से बच्चों की शिक्षा, विकास और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए समाज के सभी लोगों को बाल श्रम के खिलाफ जागरूक होकर प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।