{"_id":"56edb3b34f1c1bc27b8b4f26","slug":"two-killed-by-lightning-at-seminary","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में युवक समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में युवक समेत दो लोगों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
Updated Sun, 20 Mar 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद भाग रहे कार चालक को लोगों ने दबोच लिया। पुलिस चालक और कार को थाने ले आई।
पहली घटना अलीनगर थाना क्षेत्र के मुगलसराय-चंदौली जीटी रोड पर गुप्ता पेट्रोल पंप के सामने की है। शनिवार की दोपहर एक 33 वर्षीय युवक जाटी रोड पार कर रहा था। इसी बीच मुगलसराय की ओर से चंदौली जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल को इलाज के लिए एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा,
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना के बाद भाग रहे कार चालक को लोगों ने घेरकर पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस चालक को कार सहित थाने ले आई।
विज्ञापन
दूसरी घटना नेशनल हाइवे पर महेवा गांव के समीप शाम साढ़े छह बजे हुई। मुगलसराय निवासी कमलेश की मुगलसराय में बैट्री की दुकान है।
शनिवार की शाम वह वाराणसी से बाइक से दुकान का सामान लेकर मुगलसराय आ रहे थे। जैसे ही वह नेशनल हाइवे पर महेवा गांव के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। कंदवा ः सैयदराजा जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंजहरा गांव के समीप शनिवार की शाम तीन बजे इंडिका के धक्के से सिक्की यादव छह वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जमानियां स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद भाग रहे वाहन चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।