फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Two groups clash over stove smoke; four injured

चूल्हे के धुएं को लेकर दो पक्ष भिड़े, चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। गांव तलाव में चूल्हे के धुएं को लेकर हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार, तलाव निवासी संदीप ने शिकायत में बताया है कि गत 4 जुलाई की सुबह करीब साढ़े छह से सात बजे के बीच चूल्हे के धुएं को लेकर पड़ोसी बिजेंद्र और उसकी पत्नी पूनम ने उनके चूल्हे पर पानी डाल दिया। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने संदीप और उसके पिता रणधीर के साथ मारपीट की और ईंट से चोट मारी। साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।
विज्ञापन


घटना के बाद संदीप और रणधीर को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर ले जाया गया। पुलिस ने 5 जुलाई को मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इसके बाद 28 जुलाई को दोबारा तस्दीक के दौरान शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और मौके के हालात के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed