{"_id":"6a997e3d3ea1b1d9590e7ae6","slug":"two-day-fair-begins-in-khanpur-kalan-wrestling-competition-to-be-held-tomorrow-jhajjar-news-c-195-1-jjr1004-139477-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानपुर कलां में दो दिवसीय मेला शुरू, कल होगा दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानपुर कलां में दो दिवसीय मेला शुरू, कल होगा दंगल
विज्ञापन
03jjrp27- गांव खानपुर कलां में जन्माष्टमी पर्व सजाया गया मंदिर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
साल्हावास। गांव खानपुर कलां स्थित प्राचीन गोगाजी मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले और दंगल की तैयारियां पूरी हो गई है। गोगा मंदिर कमेटी के प्रधान अत्तर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जन्माष्टमी पर रात 12 बजे मुख्य मेला शुरू होगा। शनिवार को मेले के साथ सायंकाल में विशाल दंगल आयोजित किया जाएगा।
दंगल में पहलवानों के लिए बड़ी इनामी राशि रखी गई है। पहली कुश्ती 1 लाख 21 हजार रुपये, दूसरी 61 हजार रुपये और तीसरी कुश्ती 41 हजार रुपये की होगी। इसके अलावा कई अन्य आकर्षक इनामी कुश्तियां भी कराई जाएंगी। कमेटी ने स्पष्ट किया है कि बराबरी पर छूटने वाली कुश्ती के लिए कोई इनाम नहीं दिया जाएगा। वहीं, इस बार लड़कियों की कुश्ती आयोजित नहीं होगी।
मेले को लेकर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है, जिससे रात के समय मंदिर की सुंदरता देखते ही बनती है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कमेटी ने पुलिस प्रशासन से पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
प्रधान ने बताया कि आयोजन मंदिर कमेटी, ग्राम पंचायत, ग्रामीणों और सर्व समाज के सहयोग से किया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन भी लगातार गश्त कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहा है।