फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Twenty-five million became Ganga Ghats

पौने पांच करोड़ से बन रहा गंगा घाट

Mon, 30 Jan 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Mon, 30 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
बड़ेसर गांव स्थित दैत्रावीर मंदिर के पास गंगा नदी के तट पर सरकार की ओर से पक्का घाट का निर्माण कराया जा रहा है। पक्का घाट का निर्माण करीब चार करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। गंगा नदी के तट पर बन रहा पक्का घाट जून माह तक पूरा होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र दो भागों में विभाजित है। पहला जमानिया कस्बा और दूसरा जमानिया स्टेशन। इन दोनों के बीच स्थित है बड़ेसर ग्राम सभा। ग्राम सभा में चक्का बांध गांव स्थित है। ऐसी मान्यता है कि इस स्थान पर गंगा को कमंडल में लेकर चलते वक्त भगीरथ के रथ का चक्का धंस गया था। इसके बाद इस स्थान का नाम चक्का बांध पड़ा था। यहां गंगा नदी बहुत अधिक गहरी है और इसी स्थान से गंगा मुख उत्तर हो गया है। जिस कारण से तट पर कटान अधिक होता है।
विज्ञापन


दैत्रावीर मंदिर इसी उत्तर वाहिनी गंगा के तट पर स्थित हैं। जिसका कच्चा घाट होने से स्नान करने वालों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता हैं। बरसात के दिनों में कई बार घाट के कच्चा और उबड़-खाबड़ होने से लोग नहाने के चक्कर में हाथ पैर तुड़वा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब घाट का निर्माण हो जाने के बाद लोगों की असुविधा तो दूर होगी ही गंगा किनारे हो रहे कटान से भी राहत मिलेगी। करीब चार करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से बनने वाला घाट 50 मीटर के दायरे में होगा। इसमें पक्का फर्श, पक्की सीढ़ियां आदि बनाई जाएगी।

निर्माण करा रहे सिंचाई विभाग के अधिकारियों की देख-रेख में तेज गति से कार्य हो रहा है। ऐसे में लोगों को जल्दी ही निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। पानी का प्रवाह तेज होने के चलते कटान तेजी से होता है। बड़े पैमाने पर किसानों की खेती योग्य भूमि कटान के चलते गंगा में समाहित हो चुकी हैं।


इस संबंध में एक्सईन दिनेश सिंह ने बताया कि दिसंबर के प्रथम सप्ताह में दैत्रावीर बाबा मंदिर के पास पक्का घाट का निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल गई है। चार करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से पक्का घाट का निर्माण कराया जा रहा है। लाइनिंग आदि कार्य पूरा कर लिया गया है। घाट का निर्माण हो जाने से लोगों को कटान के राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed