फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Tribute paid to storyteller Jayaprakash.

कथावाचक जयप्रकाश को दी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
बेरी। बेरी के जाने-माने कथावाचक एवं धार्मिक गतिविधियों से जुड़े जयप्रकाश शर्मा का मंगलवार को अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बेरी शहर और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब छह बजे वह अपनी धर्मपत्नी के साथ रोजाना की तरह पार्क में सैर करने गए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह पार्क में गिर पड़े। लोगों ने उन्हें बेरी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में पीजीआई एमएस रोहतक रेफर किया गया। रोहतक में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे चुल्यान पाना स्थित श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed