{"_id":"6ab532737f397510830fbb2b","slug":"traffic-chaos-outside-metro-station-city-residents-inconvenienced-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-127514-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो स्टेशन के बाहर यातायात व्यवस्था चरमराई, शहरवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो स्टेशन के बाहर यातायात व्यवस्था चरमराई, शहरवासी परेशान
विज्ञापन
-फोटो 87 : बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन की सर्विस लेन के मुख्य रास्ते पर रेहड़ी वालों को कब्जा। स
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के पास लोगों की सुविधा के लिए तैयार की गई सर्विस लेन कई दिनों से बंद है, जबकि मुख्य सड़क की ओर से सर्विस लेन की तरफ जाने वाले रास्ते पर रेहड़ी वालों का कब्जा है। इसके कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मेट्रो स्टेशन के बाहर यातायात व्यवस्था चरमराने से शहरवासियों और मेट्रो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्विस लाइन को बैरियर लगाकर बंद कर दिया है। स्टेशन के बाहर सर्विस लेन बंद होने के कारण वाहनों का दबाव मुख्य सड़क पर बढ़ गया है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और यात्रियों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। मेट्रो स्टेशन पर रोजाना काफी संख्या में यात्री पहुंचते हैं। सर्विस लेन बंद होने के कारण ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों के लिए आवागमन में परेशानी बढ़ गई है। यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने और वहां से बाहर निकलने के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
0
मेट्रो स्टेशन के पास सर्विस लेन बंद होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम जैसी स्थिति बनने की आशंका बनी रहती है। खासकर व्यस्त समय में यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी होती है।-प्रेम राठी, परनाला
विज्ञापन
0
बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के पास बनी मुख्य सड़क की ओर से सर्विस लेन की तरफ जाने वाले रास्ते पर रेहड़ी वालों द्वारा कब्जा किया हुआ है। यहां से आवागमन नहीं हो पा रहा है। रही-सही कसर सर्विस लेन के दोनों तरफ बैरियर लगाए गए हैं। -सुनील रोहिल्ला, एचएल सिटी, बहादुरगढ़।
0
बहादुरगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास रेहड़ी वालों को कई बार हटाया गया है, लेकिन फिर भी नहीं मान रहे हैं तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोगों को आवागमन करने में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
-सतीश कुमार, टै्रफिक एसएचओ, बहादुरगढ़।