फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Today the seed is sown shahi tree: Om Mathur

शाही का बोया बीज आज हो गया है वृक्ष : ओम माथुर

Tue, 18 Oct 2016 10:49 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 18 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Today the seed is sown shahi tree: Om Mathur
पथरदेवा के आचार्य नरेन्द्र देव इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही व स्वामी प्रसाद मौर्या। - फोटो : अमर उजाला
बघौचघाट/देवरिया। पथरदेवा के आचार्य नरेंद्र इंटर कॉलेज के मैदान में जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में खेल और ऊर्जा मंत्री रहे स्वर्गीय रवींद्र किशोर शाही की 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि पर भाजपा की ओर से किसान एवं युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन



वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि स्वर्गीय रवींद्र किशोर शाही ने जनसंघ का जो बीज बोया था, आज वह फल-फूल रहा है। भाजपा के रूप में बड़ा वृक्ष बन चुका है। जिसकी शाखाएं पूरे देश में फैल गई हैं। मोदी सरकार के नेतृत्व में देश पुन: सोने की चिड़िया बनता जा रहा है।
विज्ञापन


पड़ोसी देश घबराया हुआ है। विश्व बिरादरी में पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है। यह हमारे देश की कूटनीति की देन है। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि स्वर्गीय शाही ने दधीचि की तरह अपनी हड्डियों को गलाकर जनसंघ और भाजपा को खड़ा किया है। इसका लाभ आज पूरे देश को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिजिटल इंडिया के तहत ई प्लेटफॉर्म से 473 मंडियों को जोड़ा गया है। इससे यह लाभ होगा कि अपने मंडी में उचित मूल्य नहीं मिलने पर किसान किसी मंडी में सामान बेंच सकेंगे। प्रदेश सरकार पर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि पहलवान पूर्वांचल में पैदा होते हैं और दरोगा-सिपाही की भर्ती होती है तो इटावा, मैनपुरी और सैफई के लोग होते हैं। विशिष्ट अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश को लूटने का कार्य किया है।

इसके पूर्व की मुख्यमंत्री लोकतंत्र को बेंचने का कार्य कर रही हैं। पंचायत से लेकर लोकसभा और विधानसभा के टिकट की नीलामी हो रही है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश प्रभारी ओम माथुर जब गुजरात के प्रभारी बने तो मोदी जी तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। मध्य प्रदेेश के प्रभारी बने तो वहां भाजपा की हैट्रिक लगी। इसी प्रकार उनके प्रभारी बनते ही देश की आजादी के 67 साल के इतिहास में महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बन गई। अब उत्तर प्रदेश की बारी है।


सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव और संचालन विजय बहादुर दुबे ने किया। श्रद्धांजलि देने वालों में सदर विधायक जन्मेजय सिंह, गंगा सिंह कुशवाहा, क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, मुरारी मोहन शाही, त्रिपुरारी शरण शाही, ओमप्रकाश शाही, दीपक मिश्र, सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा, विश्वंभर मिश्र, सुब्रत शाही, अनिरुद्ध मिश्र, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, प्रमोद सिंह, रवींद्र प्रताप मल्ल आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed