फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Today, 1 lakh 51 thousand saplings will be planted in Khargone in one day

Plantation: आज खरगोन में लगाए जाएंगे 1.51 लाख पौधे, जिला प्रशासन की तैयारी पूरी, सुबह 10 बजे से शुरुआत

Sat, 29 Jun 2024 08:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Jun 2024 08:46 AM IST
सार

अभियान के नोडल अधिकारी और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह ने बताया कि जिले में 1 लाख 51 हजार पौधे लागाए जाएंगे। जिनमें आम, अमरूद, नीम, आवला, गुलमोहर आदि के पौधे शामिल हैं।

विज्ञापन
Today, 1 lakh 51 thousand saplings will be planted in Khargone in one day
पौधों के लिए गड्ढे खुदवा कर जिला प्रशासन ने की पूरी तैयारी

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में शासन के निर्देशानुसार चलाये जा रहे हैं वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान आज शनिवार को एक लाख 51 हजार पौधे लगाए जाएंगे। जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान 5 से 30 जून तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज सुबह 10 बजे से जिले के विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। जिला स्तरीय पौधरोपण कार्यक्रम ग्राम पंचायत टेमला और शहरी क्षेत्र मेला मैदान सुखपुरी में होगा। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी के साथ-साथ मैदानी अमला भी शामिल होगा। टेमला के पौधरोपण कार्यक्रम में विधायक बालकृष्ण पाटीदार और शहरी क्षेत्र स्थित नवग्रह मेला मैदान में कलेक्टर शर्मा  पौधरोपण करेंगे।
विज्ञापन


बड़े स्तर पर चलाये जा रहे इस अभियान के नोडल अधिकारी और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह ने बताया कि जिले में 1 लाख 51 हजार पौधे लागाए जाएंगे। जिनमें आम, अमरूद, नीम, आवला, गुलमोहर आदि के पौधे शामिल हैं। जिला प्रशासन द्वारा पौधरोपण को लेकर पूर्व से गढ्डों की खुदाई कर अन्य तैयारियां कर ली गई हैं। अभियान के दौरान पूरे जिले में एक साथ वृहद स्तर पर पौधरोपण करने के संकल्प के साथ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


आज समस्त शासकीय कार्यालय, स्कूलों एवं महाविद्यालयों, पुलिस थानों, आंगनवाड़ियों, खदानों, तालाबों के किनारे एवं सार्वजनिक स्थानों पर समस्त शासकीय अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह जिले के विकासखण्ड भगवानपुरा में ग्राम पंचायत सुखपूरी, कसरावद के दुर्गापुर, सेगांव के तलकपुरा, बडवाह के डालियाखेडी, गोगांवा के ठीबगांव, भीकनगांव के पीपल्या बुजूर्ग, झिरन्या के झिरन्या और महेश्वर के मोहना में भी वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed