फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   three sub inspectors suspended 

जांच रिपोर्ट दबाने पर तीन दरोगा सस्पेंड, चौथे पर भी गिर सकती है गाज

Thu, 30 Mar 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Thu, 30 Mar 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
  three sub inspectors suspended 

आपराधिक मामलों की विवेचना में आरोप पत्र लगाने के बाद भी उन्हें दबाये रखने वाले तीन दरोगाओं को एसएसपी सदानंद दाते के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया है। एक दरोगा के एसटीएफ में होने से उसके खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कुछ दिन पूर्व रुद्रपुर कोतवाली में लंबित विवेचनाओं की जांच के दौरान एसएसपी डा. सदानंद दाते के संज्ञान में आया था कि वर्ष 2013 से 2015 तक चार दरोगाओं द्वारा विवेचनाओं की फाइल में चार्जशीट लगाने के बाद भी उन्हें सीओ कार्यालय नहीं भेजा गया जिससे वह समय पर कोर्ट तक नहीं पहुंच सकी, जिसे उनकी लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने दरोगा पान सिंह तोमक्याल, भूपाल सिंह नेगी, मैरी पिटर को निलंबित कर दिया। इनके अलावा एसटीएफ से संबद्ध केपी टम्टा के निलंबन की संस्तुति कर दी है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उनके खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई कर दी जाएगी। एसएसपी दाते ने तीन दिन पूर्व कोतवाली रुद्रपुर में लंबित विवेचनाओं की जांच की तो पता चला कि कोतवाली क्षेत्र के चार दरोगाओं द्वारा तीन साल से करीब 12 मामलों की जांच रिपोर्ट दबा रखी है। सभी जांच रिपोर्ट वर्ष 2013 से 2015 तक कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट, ठगी और अन्य आपराधिक मामलों से संबंधित थी।  इसे दरोगाओं की घार लापरवाही मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबित हैं दो हजार विवेचनाएं

  three sub inspectors suspended 

विवेचना के निस्तारण में ऊधमसिंहनगर जनपद की पुलिस कितनी सुस्त है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वर्तमान में जनपद के थानों में करीब दो हजार विवेचनाएं लंबित हैं, जिसमें से सबसे अधिक विवेचनाएं रुद्रपुर कोतवाली में लंबित हैं और उनमें से भी विवेचनाओं की रिपोर्ट दबाई गई।

सूत्रों के अनुसार अभी कई और विवेचक हैं जिनके द्वारा विवेचना निस्तारण में घोर लापरवाही बरती गई है। ऐसे विवेचकों को भी एसएसपी द्वारा चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही उन पर भी निलंबन की गाज गिर सकती है। 

दिन-रात विवेचना निस्तारण में जुटे दरोगा
 निलंबन की कार्रवाई के बाद अन्य दरोगा हरकत में आ गए हैं। वे अपने पास मौजूद विवेचनाओं के निस्तारण में जुटे हैं। बुधवार की रात तीन बजे तक विवेचकों द्वारा एएसपी कार्यालय में बैठकर लंबित विवेचनाओं का निस्तारण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed