फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   three cricketers of south africa hospitalised in KGMU.

दक्षिण अफ्रीका के तीन क्रिकेटर ट्रॉमा में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के हुए शिकार, आयोजक बोले-ठंड लगी

Fri, 05 Jan 2018 01:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Jan 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
three cricketers of south africa hospitalised in KGMU.
अस्पताल में भर्ती दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर। - फोटो : amar ujala

दक्षिण अफ्रीका से लखनऊ आए तीन क्रिकेट खिलाड़ी बृहस्पतिवार को बीमार हो गए। उल्टी-दस्त अधिक होने पर उन्हें केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, ये खिलाड़ी फूड पॉइजनिंग की वजह से बीमार हुए हैं।

विज्ञापन


लखनऊ में चल रहे इंदिरा गांधी शताब्दी कप (अंडर 16) का मैच खेलने दक्षिण अफ्रीका की टीम आई है। इसके तीन  खिलाड़ियों ल्यूक मैथ्यू बोयसेन, स्कैपेन ब्रेडिन व पराग बाडाल को सुबह से उल्टी हो रही थी।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने दवा दी मगर कोई फायदा नहीं हुआ। दोपहर करीब दो बजे हालत बिगड़ने पर तीनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उन्हें एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर की इंमरजेंसी में पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिसिन विभाग में भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रॉमा प्रभारी डॉ. हैदर अब्बास ने बताया कि तीनों खिलाड़ी गलत खानपान से फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। डॉक्टर व स्टाफ लगातार उन पर नजर रखे हुए है।

वहीं टूर्नामेंट के आयोजक अर्शी रजा ने बताया कि खिलाड़ी ठंड लगने से बीमार हुए हैं, उन्हें फूड पॉइजनिंग नहीं हुई है। आयोजन में बेहतर गुणवत्तापरक खाना दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed