Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Those left out of the draft electoral roll will get an opportunity to

ड्राफ्ट मतदाता सूची से छूटे लोगों को नाम जुड़वाने का मिलेगा अवसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 के दौरान ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम शामिल होने से वंचित रह गए मतदाताओं के लिए अच्छी खबर है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने ऐसे मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने के लिए एक और अवसर प्रदान किया है। जिन मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म जारी किए गए थे, लेकिन अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट (एएसडीडी) के रूप में चिह्नित होने के कारण उनके फॉर्म वापस प्राप्त नहीं हुए और नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके, वे अब निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोबारा अपना फॉर्म जमा करवा सकेंगे।
ऐसे सभी मतदाताओं की बूथवार सूची संबंधित मतदान केंद्रों के नोटिस बोर्ड, पंचायत भवनों, शहरी स्थानीय निकाय कार्यालयों, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के कार्यालयों में दोबारा प्रदर्शित की जाएगी। इसके साथ ही ये सूचियां मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी पीडीएफ प्रारूप में अपलोड हैं। इनमें मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं होने के संभावित कारण भी दर्शाए जाएंगे। संबंधित बीएलओ राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के सहयोग से ऐसे मतदाताओं तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन


पुराने ईपीआईसी नंबर से डाउनलोड कर सकेंगे गणना फॉर्म :डीसी
इससे पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने एसआईआर के मद्देनजर आवश्यक जानकारी दी। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने लघु सचिवालय सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। डीसी ने बताया कि ऐसे सभी एएसडीडी मतदाताओं के आंशिक रूप से भरे हुए एन्यूमरेशन फॉर्म ईसीआईनेट के ईआरओ डैशबोर्ड पर दोबारा तैयार किए जाएंगे। बीएलओ के माध्यम से फॉर्म भौतिक रूप से अथवा व्हाट्सएप, ई-मेल और एसएमएस जैसे इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। मतदाता अपने पुराने ईपीआईसी नंबर के माध्यम से निर्वाचन आयोग की वेबसाइट अथवा ईसीआईनेट ऐप पर जाकर भी अपना फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं और उसे भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताना होगा कारण
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं ने अपना निवास स्थान नहीं बदला है, वे भरा हुआ एवं हस्ताक्षरित एन्यूमरेशन फॉर्म इस घोषणा पत्र के साथ जमा करवाएंगे कि वे पहले फॉर्म क्यों जमा नहीं करवा सके। यह फॉर्म संबंधित ईआरओ, एईआरओ अथवा बीएलओ को स्वयं या परिवार के किसी वयस्क सदस्य के माध्यम से दिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त ईसीआईनेट पर ई-साइन के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म जमा करवाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed