{"_id":"58b70c164f1c1b687f8318d0","slug":"thirty-five-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्ह में निजी बस पलटी, 35 लोग घायल, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्ह में निजी बस पलटी, 35 लोग घायल, दो गंभीर
मंडी
Updated Thu, 02 Mar 2017 07:47 AM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर/नरेचौक(मंडी)। बल्ह क्षेत्र की हाटेश्वरी-स्यांजी सड़क पर बुधवार शाम को एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में बस सवार करीब 35 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रत्ती में लाया गया। बस में सवार सभी लोग चैलचौक के खारसी गांव में बेटी की शादी के बाद लादड़ू रस्म से वापस स्यांजी कोठी गांव लौट रहे थे। हादसा शाम आठ बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार बुधवार को बल्ह तहसील के स्यांजी कोठी गांव निवासी मंगसरू राम की बेटी की शादी मंगलवार 28 फरवरी को चैलचौक के खारसी में हुई थी। जहां बुधवार एक मार्च को अपने गांव से मगसरु राम परिवार और रिश्तेदारों के साथ बेटी के ससुराल में धाम खाने के लिए गए थे। शाम को निजी बस एचपी 65 ए-7786 से स्यांजी कोठी गांव लौट रहे थे।
हाटेश्वरी माता मंदिर के समीप बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 फीट नीचे लुढ़क गई। एक पलटा खाने के बाद बस उलटी हो गई। बस में सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे घायलों को काफी मशक्कत से निकाल कर 108 एंबुलेंस से सुंदरनगर और रत्ती अस्पताल पहुंचाया गया। बस के अंदर सीट के बीच फंसे एक बच्चे को काफी मुश्किल से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही बल्ह थाना प्रभारी संजीव सूद और तहसीलदार बल्ह जय गोपाल घटना स्थल पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। रत्ती अस्पताल में स्यांजी कोठी की मीरा देवी, माधू राम, सुनीता, हेमलता, माया देवी, हेमू, ईश्वरू राम, ब्रेस्टि देवी, डोलमा देवी, नेत्र सिंह, पुष्पा देवी, त्वारसी देवी, बोहरी देवी, तोता राम, उमा राम, मंजू चौहान को उपचार के लिए लाया गया। जबकि सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में सुमन, जमना देवी, रोशनी, रीता देवी, लीला देवी, रजनी देवी, प्रियंका, मगसरु राम, प्रोमिला, बेगावती, दो साल का साहिल, माया देवी, दिनेश, दीपक को दाखिल किया गया। रत्ती अस्पताल से गंभीर रूप से घायल नेत्र सिंह और ईश्वरू को मंडी अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि बल्ह पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।