{"_id":"570568454f1c1bc767c81565","slug":"thief-stolen-in-government-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल में चोरों ने लगाई सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल में चोरों ने लगाई सेंध
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ
Updated Thu, 07 Apr 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Car Thief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले छह महीने में ही चक शेखां स्कूल में पांचवीं चोरी से स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। बुधवार सुबह स्कूल का चपरासी जब स्कूल में पहुंचा तो उसने ताला टूटा हुआ पाया जिसके बाद स्कूल के शिक्षकों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
स्कूल एजूकेशन कमेटी के सदस्य भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने छानबीन करते हुए जांच शुरू कर दी है।
स्कूल एजूकेशन कमेटी के सदस्य बलविंद्र सिंह राजू और मोहिंद्र सिंह ने बताया कि पिछले छह महीने में ही स्कूल में पांचवीं बार चोरों ने सेंध लगाई है। इस बार चोर स्कूल का चूल्हा और गैस सिलेंडर ले गए। इससे पहले की वारदातों में चोर राशन से लेकर स्कूल का पंखा और बर्तन तक चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
जिसके संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला उपायुक्त से चौकीदार नियुक्त करने की मांग भी की गई थी, लेकिन ऐसा समय पर नहीं हुआ और एक बार फिर चोरों को मौका मिल गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्कूल के भीतर अंधेरा पसरा रहता है और शाम ढलने के बाद रोशनी का भी कोई प्रबंध नहीं है। चोर लगातार इसी का फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द चौकीदार नियुक्त किया जाना चाहिए। वहीं मौके पर पहुंची हटली पुलिस की टीम ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस इस चोरी के बाद सतर्क हो गई है। लगातार हो रही चोरी से क्षेत्र में खौफ का माहौल है।