फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   There was light fog in the morning, then the sun came out during the day.

सुबह हल्का कोहरा छाया, दिन में धूप निकली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
There was light fog in the morning, then the sun came out during the day.
19jjrp20- पुरानी तहसील रोड पर सुबह के समय छाए कोहरे के बीच जाते वाहन चालक। संवाद - फोटो : संवाद
झज्जर। जिले में वीरवार सुबह 8 बजे तक हल्का कोहरा छाया रहा। उसके बाद धूप निकल आई। पिछले 24 घंटे में तापमान में भी चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को आई बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच गया। वीरवार को धूप निकलने के बाद वीरवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली से पश्चिमी मौसम प्रणाली जैसे ही आगे निकली, वैसे ही उत्तरी हवाओं से रात्रि तापमान में गिरावट और दिन में सूर्य की चमकदार धूप खिली रहने से दिन के तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में एक बार फिर तापमान में उछाल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में बढ़ रही खांसी, जुकाम के मरीज
जैसे-जैसे मौसम बदल रहा है, वैसे ही अस्पताल में खांसी, जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। सुबह-शाम की ठंड और दोपहर को तेज धूप निकल रही है। इससे सरकारी अस्पताल में मरीज बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों की माने तो खांसी, जुकाम की समस्या बच्चों में ज्यादा आ रही है।


एक काउंटर पर पर्ची कटने से मरीज हुए परेशान
सरकारी अस्पताल में वीरवार को एक ही काउंटर पर पर्ची काटी गई। इस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों को पर्ची कटवाने के लिए काफी समय लगा। इसके चलते दोपहर एक बजे तक भी काउंटर पर भीड़ रही। हालांकि पर्ची कटवाने के लिए दो काउंटर बने हुए हैं लेकिन वीरवार को केवल एक ही काउंटर पर पर्ची कटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed