{"_id":"6a6f7b7a4a7e2865e801bba0","slug":"theft-at-three-shops-in-maharaja-agrasen-market-fir-registered-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-125889-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा अग्रसेन मार्केट की तीन दुकानों से चोरी, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा अग्रसेन मार्केट की तीन दुकानों से चोरी, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रेलवे रोड स्थित महाराजा अग्रसेन मार्केट में शुक्रवार रात चोरों द्वारा तीन दुकानों में पीछे की दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में शनिवार देर रात एफआईआर दर्ज हुई है। तीनों दुकानदारों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी में कुल करीब 2.58 लाख रुपये के सामान और नकदी का नुकसान हुआ है।
संत कॉलोनी निवासी रघुवीर सिंह ने शिकायत में बताया कि उनकी दुकान दिव्या गारमेंट्स (दुकान नंबर-12) से करीब 15 हजार रुपये के गारमेंट्स और 5 हजार रुपये की नकदी, कुल 20 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि पास की दुकान नंबर-13 में भी सेंध लगाने का प्रयास किया गया।
सेक्टर-7 निवासी रविकांत ने बताया कि उनकी देहाती तंबाकू भंडार (दुकान नंबर-10) से करीब 81 हजार रुपये के पीतल के हुक्के व टैंक तथा 5 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई। इस वारदात में उन्हें करीब 86 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
वहीं अमित कुमार ने शिकायत में बताया कि उनकी देहाती भंडार (दुकान नंबर-11) से 15 हजार रुपये की नकदी के अलावा तिरपाल, रेशम रस्सी, कढ़ाई, पीवीसी पाइप, हथौड़े, रापड़े और कस्सी सहित करीब 1.51 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया।
तीनों दुकानों से कुल 2 लाख 57 हजार 700 रुपये की नकदी और सामान चोरी हुआ है। थाना शहर प्रभारी राकेश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।