Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The wedding shehnai will begin to resound from today; marriage ceremonies will commence.

आज से गूंजेंगी शहनाइयां, शादी-विवाह के आयोजन होंगे शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
The wedding shehnai will begin to resound from today; marriage ceremonies will commence.
-फोटो 81 : प्रवीण शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
बहादुरगढ़। चार माह से मांगलिक कार्यों पर लगी रोक अब समाप्त होने जा रही है। 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ चातुर्मास का समापन होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही शादी-विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। एकादशी पर शहर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होगी। घरों में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के साथ तुलसी विवाह भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

काठमंडी स्थित शिव-हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित सीयाराम ने बताया कि शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7:15 बजे शुरू होकर 21 नवंबर को सुबह 6:31 बजे तक रहेगी। व्रत का पारण 21 नवंबर को दोपहर 1:10 से 3:18 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन

घी का दीपक जलाने से आती है समृद्धि
ज्योतिषाचार्य प्रवीण शास्त्री ने बताया कि देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए। पूजा के बाद घर के आंगन, छत और मुख्य द्वार पर भी दीपक जलाने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें पूजन
पंडित सीयाराम ने बताया कि देवउठनी एकादशी पर गन्ने से मंडप तैयार कर उसके बीच में भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें। पूजा स्थल पर सात या 11 दीपक जलाएं। भगवान को सिंघाड़ा, शकरकंद, मिठाई, केला, नारियल और मौसमी फलों का भोग लगाएं। रंगोली से अष्टदल कमल बनाएं और भोग में तुलसी के पत्ते अवश्य रखें। पूजा के बाद प्रसाद वितरित करें।
देवउठनी एकादशी की पूजा विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
भगवान विष्णु का ध्यान कर व्रत का संकल्प लें।
भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और तुलसी के पौधे की पूजा करें।
विष्णुजी को पंचामृत से स्नान कराकर तिलक लगाएं।
पीले फूल, फल, मिठाई और तुलसी दल अर्पित करें।
विष्णु बीज मंत्रों का जाप और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

फोटो 81: प्रवीण शास्त्री, ज्योतिषाचार्य।



---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed