{"_id":"6a15d6d0782ec820f40c76c8","slug":"the-story-inspires-a-person-to-follow-the-path-of-truth-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-124073-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथा व्यक्ति को सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथा व्यक्ति को सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नजफगढ़ रोड स्थित जय शिव दुर्गा मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा श्रवण कर भक्तों ने आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
कथा वाचक राधेश्याम शास्त्री महाराज ने श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहा कि यह कथा मनुष्य को सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान की भक्ति से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता का संचार होता है।
कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उपदेशों का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और अंत में सामूहिक आरती में भाग लेकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।