{"_id":"6abd7e7ba3d12f53010c693e","slug":"the-road-connecting-four-districts-broke-down-on-its-own-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-140640-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जिलों को जोड़ने वाली सड़क खुद टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जिलों को जोड़ने वाली सड़क खुद टूटी
विज्ञापन
30jjrp18- बहु गांव से अलग-अलग जोड़ने वाली सड़क की खस्ता हालत। संवाद
- फोटो : Archive
साल्हावास। रेवाड़ी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और झज्जर सहित चार जिलों को जोड़ने वाली गांव बहु की मुख्य सड़क पिछले 15 साल से बदहाली के आंसू बहा रही है।
हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम के तहत छुछकवास से कारोली तक नई सड़क बनाने का काम चल रहा है। इसके तहत गांव खानपुर खुर्द और मेट्रो मार्केट झाड़ली में नई सड़क बन चुकी है। अब लोगों को उम्मीद थी कि गांव बहु की टूटी हुई सड़क की भी कायापलट हो जाएगी, लेकिन इस सड़क पर काम शुरू करने के बजाय रेवाड़ी जिले के गांव बाहला में काम शुरू कर दिया गया। इससे ग्रामीणों में रोष है।
सरपंच प्रदीप, प्रेम नंबरदार, फूल सिंह पूर्व सरपंच, दीपक सेठ, अशोक यादव और आशीष गहलावत ने बताया कि जिस सड़क पर सबसे ज्यादा काम करवाने की जरूरत थी, उसी को छोड़ दिया गया है। यह सड़क केवल गांव बहु की नहीं बल्कि चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और झज्जर को जोड़ने वाली जीवन रेखा है।
हजारों ग्रामीण, स्कूली बच्चे, किसान और व्यापारी रोजाना इस मार्ग से गुजरते हैं। वर्तमान में पूरी सड़क टूट चुकी है। जगह-जगह एक से दो फीट गहरे गड्ढे हैं और बजरी उखड़कर बाहर आ गई है। बरसात में इन गड्ढों में पानी भर जाता है और सड़क तालाब बन जाती है।
विज्ञापन
दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं और कई बार बड़े हादसे होते-होते बचे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 15 साल से वे इस सड़क के बनने का इंतजार कर रहे हैं। जब छुछकवास से कारोली सड़क का निर्माण शुरू हुआ तो उम्मीद जगी थी, लेकिन विभाग ने बहु गांव के हिस्से को बीच में ही छोड़ दिया और आगे रेवाड़ी जिले के गांव बाहला में सड़क बनानी शुरू कर दी।
इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति भारी रोष है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। ग्रामीणों ने मांग की है कि भेदभाव बंद कर चार जिलों को जोड़ने वाली इस सड़क को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत बनाया जाए।
वर्जन
जिस एजेंसी को सड़क बनाने का काम दिया गया है, वह अपने हिसाब से काम कर रही है। बहु गांव में भी जल्द ही सड़क निर्माण करवाया जाएगा।
राजेश रूहिल, मैनेजर, एचएसआरडीसी