फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The police raised awareness among youth at the Red Cross office regarding drug abuse, cybercrime, and safety.

रेडक्रॉस कार्यालय में युवाओं को पुलिस ले नशे, साइबर अपराध व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। रेडक्रॉस कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न गांवों से आए युवाओं को झज्जर पुलिस की नशा मुक्ति टीम से मुख्य सिपाही सपना और एसपीओ संजीत कुमार ने नशे के दुष्प्रभावों, डायल 112 की उपयोगिता, साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी। पुलिस टीम ने युवाओं को मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नशे से संबंधित सहायता, परामर्श एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए इस हेल्पलाइन का उपयोग किया जा सकता है। इसके माध्यम से नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति या उसके परिजन सहायता प्राप्त कर सकते हैं और नशा छोड़ने की दिशा में उचित मार्गदर्शन ले सकते हैं। इसके साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने, किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर सूचना देने तथा साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने के प्रति प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने अपनी निजी जानकारी अनजान व्यक्तियों से साझा न करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed