{"_id":"653d65dbb1ec62c1c903de84","slug":"the-medical-board-conducted-the-post-mortem-with-the-permission-of-the-swiss-embassy-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-29014-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विस दूतावास की अनुमति पर मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्विस दूतावास की अनुमति पर मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
- तिलक नगर में स्विस महिला की हत्या का मामला, रीति रिवाज हुआ अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिलक नगर इलाके में मृत मिली स्विस महिला लीना बर्जर के शव का शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। स्विटजरलैंड दूतावास के अधिकारियों की अनुमति के बाद पुलिस ने इसके लिए डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड गठित किया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने उनके रीति रिवाज से लीना के शव अंतिम संस्कार कर दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 अक्तूबर को तिलक नगर में दिल्ली नगर निगम के स्कूल के पास एक महिला का शव मिला था। उसके हाथ पैर चेन से बांधे थे और उस पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने मामले की छानबीन की और सीसीटीवी कैमरे की मदद से देर रात शव फेंकने वाले आरोपी गुरप्रीत सिंह को जनकपुरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने महिला की पहचान स्विस महिला लीना बर्जर के रूप में की। पुलिस ने आरोपी के बताए पहचान पर यकीन करने के लिए स्विटजरलैंड दूतावास से संपर्क किया। उनके जरिए पुलिस महिला की पहचान करने में जुट गई। स्विटजरलैंड दूतावास के अधिकारियों ने उसके परिवार वालों की पहचान कर उन्हें घटना की जानकारी दी।
दूतावास अधिकारियों ने बताया कि परिजन ने दिल्ली आने से इंकार कर दिया है। ऐसे में परिवार वालों के पहचान के बिना ही लीना बर्जर का पोस्टमार्टम करवाना पुलिस के सामने समस्या थी। पुलिस ने दूतावास के अधिकारियों से समन्वय करते हुए उनसे पोस्टमार्टम करवाने की स्वीकृति मांगी। उनसे अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया। मेडिकल बोर्ड ने शनिवार को शव परीक्षण किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।