फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The gravel started coming loose from the road within just seven days.

सात दिन में ही उखड़नें लगीं सड़क से गिट्टियां

Sun, 21 Dec 2025 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग से आगरा जिले को राजस्थान व मध्यप्रदेश से जोड़ने वाले कचौरा घाट मार्ग को एक सप्ताह पूर्व ही बनाया गया लेकिन सात दिन बाद ही सड़क का एक ओर का हिस्सा उखड़ने लगा है। लोगों ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण कराने का आरोप लगाया है। लोगों को फिर से आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बा क्षेत्र का यह मार्ग प्रमुख मार्ग है जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे बड़े वाहनों का आना जाना रहता है। सप्ताहभर पूर्व ही भोगनीपुर गंग नहर पुल से भीखनपुर व कोकावली गांव के मोड़ तक करीब दो से तीन किलोमीटर लंबे मार्ग को ठीक कर डामरीकरण किया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण सड़क किनारे की ओर से फिर से उखड़ने लगी है। क्षेत्रवासी गोरेलाल, दीन दयाल, मोनू, जितेंद्र, सतेंद्र, शिव प्रकाश, शिवराम आदि का आरोप है कि मानक के अनुसार डामर आदि निर्माण सामग्री का प्रयोग न किए जाने के कारण ही यह स्थिति बनी है। लोक निर्माण विभाग को दोबारा इसकी अच्छे से मरम्मत करानी चाहिए। अगर ऐसा न किया गया तो कुछ ही दिनों में फिर से यह मार्ग पूरी तरह से बदहाल हो जाएगा। वहीं, इस संबंध में प्रांतीय खंड के जेई हरनाम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है। वह स्वयं मौके पर जाकर जांच-पड़ताल करेंगे। यदि सड़क निर्माण में कोई कमी पाई गई तो संबंधित ठेकेदार से दोबारा निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed