फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The girl was not found even after 30 hours... the search continues.

30 घंटे बीतने के बाद भी नहीं मिली युवती... तलाश जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The girl was not found even after 30 hours... the search continues.
05jjrp28- नहर में शव को ढूंढते टीम के सदस्य। स्रोत : ग्रामीण - फोटो : विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद कारखानेदार व श्रमिक संगठन पदाधिकारी। स्रोत: विभाग
- एसडीआरएफ की टीम ने अकहेड़ी मदनपुर तक चलाया सर्च अभियान, नहीं लगा सुराग
विज्ञापन



फोटो-28



संवाद न्यूज एजेंसी

झज्जर। थाना बेरी क्षेत्र के गांव पलड़ा-पहाड़ीपुर के बीच से गुजर रही जेएलएन में वीरवार दोपहर नहाने गई उत्तर प्रदेश के जिला संभल स्थित खंडवा की तरन्नुम का 30 घंटे बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका।
शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम शाम तक गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाती रही। अकहेड़ी मदनपुर पंप हाउस तक सर्च अभियान चलाया गया। अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया। अब शनिवार सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

गांव पहाड़ीपुर निवासी सोनू के खेत में अनिल व तरन्नुम काम कर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे तरन्नुम नहर में नहाने के लिए गई तो उसका पैर फिसल गया और वह नहर में बह गई। उसको बचाने के चक्कर उत्तर प्रदेश के बदांयू स्थित गांव खोड़ा निवासी अनिल नहर में कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहाव तेज होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया और डूब गया। एसडीआरएफ की टीम ने चार घंटे बाद 200 मीटर की दूरी पर अनिल के शव को बरामद कर लिया, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका।
शनिवार को अनिल के शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed