फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The girl said- sister's brother-in-law molested her, now I don't feel like living, the chairperson ordered action

युवती बोलीं- बहन के देवर ने किया दुराचार, अब जीने का नहीं करता मन, चेयरपर्सन ने दिए कार्रवाई के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
The girl said- sister's brother-in-law molested her, now I don't feel like living, the chairperson ordered action
02jjrp12- महिला थाने में पानी भरा होने के चलते गाड़ी को साइड में लगवाकर उतरती चेयरपर्सन रेणु भा
झज्जर। महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने मंगलवार को झज्जर में वन स्टॉप सेंटर और महिला थाने का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान महिला थाने में पहुंची झज्जर के एक गांव निवासी युवती ने रेणु को बताया कि उसके जीजा के भाई ने उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया है। उसके जीजा का भी इसमें हाथ है। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उसका जीने का मन नहीं करता। उसकी पढ़ाई भी छूट गई है। घर से बाहर जाती है तो हर कोई केस के बारे में पूछता है।
विज्ञापन

इस पर अध्यक्ष रेणु ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इससे पहले चेयरपर्सन ने निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर के रजिस्टर में दर्ज शिकायतों का अवलोकन किया और कई पीड़ित महिलाओं से फोन पर बातचीत कर उनकी वर्तमान स्थिति जानी। उन्होंने सेंटर के काउंसलरों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले की कम से कम तीन से चार महीने तक लगातार निगरानी की जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही कुछ मामलों में रैंडम कॉल कर यह सुनिश्चित किया जाए कि महिला आज भी किसी समस्या या शोषण का शिकार न हो और वे सुरक्षित जीवन जी रही हो। वन स्टॉप सेंटर में चेयरपर्सन ने जांच में पाया कि 2019 से अब तक यहां 1818 मामले आए हैं। उन सभी का निपटारा किया गया है। अगस्त माह में 30 में से 18 केसों का निपटारा किया गया है जबकि 12 लंबित हैं। इसके बाद वे महिला थाने पहुंचीं। वहां पर अंदर और बाहर पानी भरा हुआ था। इस दौरान एफसीसी के सदस्य भी अध्यक्ष रेणु से मिले। सदस्यों ने बताया कि उनको 2023 से अब तक वेतन नहीं मिला है। वे कई बार वेतन दिलाने की मांग कर चुके है पर कोई कार्रवाई नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसीपी सुरेंद्र कंबोज, महिला थाना प्रभारी डॉ. किरण, इंस्पेक्टर सुनीता, जिला परियोजना अधिकारी प्रियंका, वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज सुमन यादव मौजूद रहे। चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह व डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के साथ चर्चा की। इस दौरान डीसीपी जसलीन कौर मौजूद रहीं।

किराये के मकान में कुछ माह रखकर छोड़ गया पति
आयोग की चेयरपर्सन ने फोन पर एक महिला से उसकी शिकायत पर बात की। महिला ने बताया कि पति उसे किराये के मकान में रहने के लिए ले गया था। कुछ माह रहने के बाद उसे अकेला छोड़कर चला गया। उसकी शिकायत दी गई, लेकिन अब तक पता नहीं चला। महिला ने बताया कि उसके पति साहिल के ताऊ को उसके बारे में जानकारी है। इसके बाद चेयरपर्सन ने उक्त व्यक्ति से बात की तो उसने आनाकानी की। इस पर चेयरपर्सन ने संबंधित शख्स को पकड़ने के आदेश दिए।


महिला बोली- वकील कर रहा बार-बार परेशान
इसके बाद चेयरपर्सन ने महिला थाने का निरीक्षण किया। यहां सोनीपत से आई एक महिला ने बताया कि उसकी एक व्यक्ति के साथ दोस्ती थी। अब उसकी शादी हो चुकी है। शादी से पहले की सभी बात परिवार व पति को पता है। उसके बावजूद उक्त व्यक्ति बार-बार उसे परेशान करता है। वह उसका घर खराब करना चाह रहा है। इस पर चेयरपर्सन ने उक्त व्यक्ति से फोन पर बात की और कहा कि तुम महिला को धमकाते है। इस पर वकील ने ऐसी कोई बात नहीं होने की बात कही। चेयरपर्सन ने कहा कि तुम आयोग को माफी लिखकर दो कि ऐसा नहीं करोगे। ऐसा दोबारा हुआ तो कानूनी कार्रवाई होगी। चेयरपर्सन ने महिला से लिखित शिकायत भी ली।

02jjrp12- महिला थाने में पानी भरा होने के चलते गाड़ी को साइड में लगवाकर उतरती चेयरपर्सन रेणु भा

02jjrp12- महिला थाने में पानी भरा होने के चलते गाड़ी को साइड में लगवाकर उतरती चेयरपर्सन रेणु भा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed