{"_id":"577e93d14f1c1bd7497faf4b","slug":"the-ganga-pollution-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा को प्रदूषण मुक्त करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा को प्रदूषण मुक्त करने का लिया संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Thu, 07 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमामि गंगे योजना के तहत जिले में गंगोत्री, यमुनोत्री तथा बड़ेथी चिन्यालीसौड़ में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण के साथ ही गंगा और इसकी सहायक नदियों को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को गंगोत्री धाम में एसडीएम भटवाड़ी सौरभ असवाल ने नमामि गंगे योजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर वाप्कोस कंपनी के प्रतिनिधि अरुण कुमार गुप्ता ने इस योजना के तहत घाटों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण आदि कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र के युवाओं एवं तीर्थ पुरोहितों ने गंगा को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक शिव प्रसाद सेमल्टी, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, सतेंद्र सेमवाल आदि तमाम तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर यमुनोत्री में एसडीएम आरके पांडेय, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन प्रकाश उनियाल, वाप्कोस कंपनी के सिद्धार्थ मोहन, शशांक आदि ने नमामि गंगे योजना का शुभारंभ कर इसके तहत होने वाले कार्यों की जानकारी दी।
बड़ेथी चिन्यालीसौड़ में काबीना मंत्री प्रीतम पंवार ने नमामि गंगे के तहत वनीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर वन विभाग और सेना की कुमाऊं बटालियन की गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने बहेड़ा, हरड़, रुद्राक्ष, पीपल, कचनार, बांस प्रजाति के तीन सौ पौधे रोपकर इनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस मौके पर डीएफओ जीके रस्तोगी, विजय बहादुर सिंह, एसपी ददन पाल, ब्लाक प्रमुख विजेंद्र रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रकाश रमोला, एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, मेजर केवल कृष्ण, पूनम पंत, धर्मानंद बिजल्वाण, नागेंद्र रावत आदि अनेक लोग मौजूद रहे।