फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The fire in the ATM, the guard ran away and saved

एटीएम में लगी अाग, गार्ड ने भागकर बचाई जान

Tue, 02 May 2017 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Tue, 02 May 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
कुसुमखेड़ा में एक्सिस बैंक के एटीएम में सोमवार अपराह्न करीब चार बजे आग लग गई। एटीएम रूम में बैठे गार्ड ने भागकर जान बचाई। आग की लपटें देख वहां अफरातफरी मच गई। आग से  एसी, तार सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि एटीएम में नोट नहीं थे। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


एटीएम रूम में ड्यूटी पर तैनात गार्ड नारायण दत्त दुर्गापाल जब चिल्लाते हुए बाहर निकला तो लोग सन्न रह गए। उसने लोगों को मशीन से धुआं उठने की जानकारी दी। इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद आग बुझाने में जुट गए।  फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों का मानना है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। एटीएम सिक्योरिटी इंचार्ज कैलाश सिंह कैड़ा ने बताया कि  गार्ड ने काफी सावधानी बरती थी। एटीएम में पैसे मौजूद नहीं थे। हादसे  से सिक्योरिटी इंचार्ज ने शाखा प्रबंधक को भी अवगत कराया है। इस मामले में एटीएम की तकनीकी टीम क्षति का आंकलन करने में जुट गई है। उधर, हाइडिल कालोनी के पीछे झाड़ियों में भी शाम के समय आग लग गई। फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। कर्मचारियों को डर था कि आग मकानों तक पहुंच सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed