फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The eviction team circle, commotion

अतिक्रमण हटाने गई टीम को घेरा, हंगामा

Mon, 19 Sep 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 19 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
The eviction team circle, commotion
अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

जेवर रोड पर अतिक्रमण हटाने गई नगर पालिका की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। हंगामे के चलते टीम को कार्रवाई बीच में छोड़कर वापस जाना पड़ा। सोमवार को नगर पालिका टीम प्रभारी ईओ इंजीनियर पदम सिंह, कर अधिकारी चंद्र भूषण, लिपिक इरफान त्यागी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने के लिए जेवर रोड पहुंची।

विज्ञापन


पालिका की टीम ने सड़क किनारे खड़े रेहडी, ठेला संचालक कांहा प्रजापति,  पप्पू, प्रमोद, अमित, धर्मा, संजय, पप्पी, फरीद, विजय किशन, ओम प्रकाश सैनी, बनवारीलाल सैनी, अमित सैनी, नन्हे सैनी, रूपा सैनी, ओमी सैनी आदि दुकानदारों का अतिक्रमण करने पर चालान कर दिया।
विज्ञापन


चालान की कार्रवाई से रेहडी- ठेली संचालक भड़क गए और उन्होंने पालिका की टीम का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया।  हंगामे के चलते पालिका टीम को अतिक्रमण अभियान को बीच में ही छोड़कर वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी ईओ पदम सिंह ने बताया कि पालिका ने रेहडी-ठेली वालों के लिए अलग से स्थान की व्यवस्था की है। नियत किए गए स्थान पर रेहडी-ठेली लगाएं। अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed