{"_id":"6abc18594e4cc0f6b307f4ed","slug":"the-dtp-team-carried-out-a-demolition-drive-against-illegal-colonies-in-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-127668-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीटीपी की टीम ने बहादुरगढ़ शहर और बरकताबाद में अवैध कॉलोनियों में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीटीपी की टीम ने बहादुरगढ़ शहर और बरकताबाद में अवैध कॉलोनियों में की तोड़फोड़
विज्ञापन
फोटो-58: बहादुरगढ़ में अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ करती जेसीबी। संवाद
बहादुरगढ़। जिला नगर योजनाकार की ओर से मंगलवार को बहादुरगढ़ शहर और बरकताबाद गांव के राजस्व क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। जिला नगर योजनाकार अंजू ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 10 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अनधिकृत कॉलोनियों में किए गए निर्माण को ध्वस्त किया गया।
उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ गांव के राजस्व क्षेत्र में करीब 8.5 एकड़ में विकसित की जा रही एक अनधिकृत कॉलोनी में कार्रवाई की गई। यहां एक निर्माणाधीन ढांचा, 15 डीपीसी तथा मिट्टी से बनाई गई सड़क नेटवर्क को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार बरकताबाद गांव के राजस्व क्षेत्र में करीब 1.5 एकड़ में विकसित की जा रही एक अन्य अनधिकृत कॉलोनी में दो डीपीसी और मिट्टी की सड़कों को तोड़ा गया।
जिला नगर योजनाकार ने बताया कि यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार सुदेश की मौजूदगी में पुलिस बल की सहायता से की गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सेक्टर-9 थाना पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
अंजू ने लोगों से अपील की कि वे अनधिकृत कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित विभाग से कॉलोनी और निर्माण की वैधता की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।