फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Youth Congress surrounds BJP office in Jagdalpur protests over PM name in Epstein files

Jagdalpur: युवा कांग्रेस का BJP दफ्तर घेराव, एपस्टीन फाइलों में पीएम का नाम और किसान विरोधी डील पर हंगामा

Tue, 24 Feb 2026 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 06:31 PM IST
सार

बस्तर जिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस ने जगदलपुर में भाजपा कार्यालय का घेराव किया। जहां पीएम मोदी पर जेफरी एपस्टीन फाइलों में नाम आने, किसान विरोधी यूएस डील और एआई समिट प्रदर्शन को राष्ट्रविरोधी बताने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Youth Congress surrounds BJP office in Jagdalpur protests over PM name in Epstein files
प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर जिला युवा कांग्रेस ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का घेराव किया। यह प्रदर्शन अमेरिकी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन फाइलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम आने पर था। युवा कांग्रेस ने किसान विरोधी समझौते और एआई शिखर सम्मेलन प्रदर्शन को राष्ट्रविरोधी बताने का भी विरोध किया।

विज्ञापन

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य और युवा कांग्रेस शहर व ग्रामीण अध्यक्षों के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से रैली निकाली। उन्होंने "प्रधानमंत्री पर समझौता करने का आरोप" लगाते नारों के साथ भाजपा कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी से जवाब और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन

सुशील मौर्य ने भाजपा सरकार पर राहुल गांधी पर देश की छवि धूमिल करने का झूठा आरोप लगाने की बात कही। उन्होंने पूछा कि नेता विपक्ष को गोली मारने की बात से देश की छवि खराब नहीं होती क्या। चीनी रोबोट को नवाचार बताने और अमेरिका के सामने झुककर एकतरफा व्यापार समझौता करने से भी छवि खराब होती है। मौर्य ने कहा कि एपस्टीन फाइलों में प्रधानमंत्री मोदी का नाम आना भारत के लिए शर्मनाक है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से इस विषय पर अपना जवाब देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष निकेत राज झा ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत के कपड़ा उद्योग और कपास की खेती को बर्बाद कर देगा। झा ने एआई शिखर सम्मेलन के दौरान युवा कांग्रेस के लोकतांत्रिक प्रदर्शन को राष्ट्रविरोधी बताने की निंदा की।



उन्होंने कहा कि गलगोटियाज विश्वविद्यालय द्वारा चीनी रोबोटिक कुत्ते को भारत का आविष्कार बताना देश की छवि धूमिल करता है। युवा कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा, युवाओं के अधिकारों और किसानों के भविष्य के लिए संघर्ष जारी रखेगी। इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन और पूर्व महापौर जतिन जायसवाल सहित कई कांग्रेसी शामिल थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed