फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The continuous increase in the price of diesel and petrol has increased the concern of the drivers.

डीजल-पेट्रोल के लगातार दाम बढ़ने से वाहन चालकों की बढ़ी चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The continuous increase in the price of diesel and petrol has increased the concern of the drivers.
फोटो 88 : बहादुरगढ़ में एक पंप पर वाहनों में इंर्धन डलवाने पहुंचे लोग। संवाद
बहादुरगढ़। पिछले 10 दिनों में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। ईंधन के दामों में अब तक करीब आठ प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल महंगे होने से आम लोगों के घरेलू बजट पर भी असर पड़ने लगा है। वाहन चालकों ने सरकार से ईंधन के दामों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। 15 मई से 25 मई तक पेट्रोल के दामों में 7 रुपये 32 पैसे और डीजल के दामों में 7 रुपये 53 पैसे की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ के पंपों पर रविवार को पेट्रोल का दाम 100.59 रुपये प्रति लीटर था, जो सोमवार को बढ़कर 103.19 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल का दाम 93.14 रुपये से बढ़कर 95.85 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण रोजाना वाहन चलाने वाले लोगों का खर्च बढ़ गया है।
विज्ञापन


वाहन चालकों का कहना है कि पहले ही रसोई गैस, सब्जियों और अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़े हुए हैं। अब पेट्रोल-डीजल महंगा होने से सफर करना भी मुश्किल होता जा रहा है। इसका सबसे अधिक असर नौकरीपेशा लोगों और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। शहर की नई बस्ती निवासी सुनील कुमार ने बताया कि रोजाना कार्यालय आने-जाने में अब पहले की तुलना में अधिक खर्च हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह ईंधन के दाम बढ़ते रहे तो आने वाले दिनों में अन्य वस्तुओं की कीमतों में भी इजाफा होगा और महंगाई और बढ़ेगी। वाहन चालकों ने सरकार से जल्द राहत देने और कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed