Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The Chhath Mahaparv will begin

नहाए खाए के साथ 13 से शुरू होगा छठ महापर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The Chhath Mahaparv will begin
-फोटो 84 : बाजार में छठ पर्व को लेकर सजी दुकानें व खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : Archive
बहादुरगढ़। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। बाजारों में छठ पूजा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दुकानें सज गई है। इस बार छठ पर्व नहाए खाए के साथ 13 नवंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन


दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा, अतुल मिश्रा, संतोष कुमार, सतेंद्र सिंह व अशोक मिश्रा ने कहा कि छठ महापर्व पूर्वांचल के लोगों का मुख्य त्योहार है। इससे लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। बहादुरगढ़ में महावीर पार्क के पास नहर पर छठ पूजा के लिए स्थाई घाट है। बहादुरगढ़ में पूर्वांचल के 80 हजार से अधिक लोग रहते हैं और इस पूजा घाट पर हर साल पूर्वांचल मूल के 15 हजार से अधिक लोग छठ पूजा के लिए आते हैं। यह पर्व चार दिन चलता है। 13 से 16 नवंबर तक यह पर्व पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शाम के समय भारी संख्या में महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचेंगी।
विज्ञापन








इन दिनों में होगा कार्यक्रम

पहला दिन, नहाय-खाय : छठ पूजा की शरुआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि से होती है। पहले दिन नहाय खाय होता है। जो इस बार 13 नवंबर को है।



दूसरा दिन, लोहंडा और खरना : लोहंडा और खरना छठ पूजा का दूसरा दिन होता है। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को होता है। जो इस बार 14 नवंबर को है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीसरा दिन, छठ पूजा संध्या अर्घ्य : छठ पूजा का मुख्य दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को होता है। इस दिन शाम को सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। जो 15 नवंबर को है।




चौथा दिन, सूर्याेदय अर्घ्य : छठ पूजा का अंतिम दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि होती है। इस दिन सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। उसके बाद पारण कर व्रत को पूरा किया जाता है जोकि 16 नवंबर को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed