{"_id":"6a74d190c617faae5e0347fd","slug":"the-body-was-handed-over-to-the-family-after-the-post-mortem-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-126032-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बागवाला मोहल्ला में तीन दिन पहले जलभराव के बीच हुई 38 वर्षीय ओमप्रकाश की मौत मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है। जिला उपायुक्त की ओर से मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। थाना शहर में नगर परिषद, जन स्वास्थ्य विभाग और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
मृतक ओमप्रकाश पांच बहनों का इकलौता भाई था। परिवार में वही एकमात्र कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिकायतकर्ता नवीन ने हादसे के लिए तीनों विभागों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि बागवाला मोहल्ला में करीब 20 वर्षों से बारिश के दौरान जलभराव की समस्या बनी हुई है। सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी गलियों और घरों तक पहुंच जाता है। कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।