{"_id":"589a23f84f1c1bc155379ad7","slug":"the-body-was-found-in-the-middle-of-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पड़ा मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पड़ा मिला अधेड़ का शव
Updated Wed, 08 Feb 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खेत में पड़ा मिला अधेड़ का शव
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम खितवांस में एक खेत की मेड़ पर गांव के ही युवक का शव क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से घाव के निशान थे। कोतवाली पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर अज्ञात मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है।
ग्राम खितवांस निवासी बंदूलाल खंगार (50) पुत्र भगौने ललितपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर चौकीदारी का काम करता था। सोमवार की शाम लगभग 4 बजे वह अपने टिफन लेकर घर से निकला था। मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे ग्राम खितवांस के समीप सड़क से लगभग पांच सौ मीटर दूर टरेटे नामक स्थान पर एक खेत की मेंड़ पर ग्रामीणों को बंदू लाल का शव पड़ा मिला। मृतक के हाथ पीछे की ओर मुड़े हुये उसकी शर्ट से और पैर उसके पैंट से बंधे थे। मृतक के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। वहीं, मृतक के गाल पर किसी धारदार हथियार से प्रहार के निशान थे और पेट व पीठ पर भी घाव साफ दिख रहे थे। शव की स्थिति देखकर स्पष्ट हो रहा था कि उसकी बेरहमी से हत्या की हुई है। हत्या की इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों और कोतवाली महरौनी पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने घटनास्थल का मुआयना किया। बंदू का शव जिस मेंड़ पर पडा था वहां से चंद कदम की दूरी पर स्थित खेत में गेंहूं की फसल बिछी पड़ी थी और वहां से शव को घसीटने के भी निशान थे। इससे साफतौर पर स्पष्ट हो रहा था कि बंदू लाल की पहले तो खेत में हत्या की गयी और फिर बाद में शव को घसीटकर मेंड़ पर रखा गया। शव के पास उसका टिफिन, जूते और कुछ कांच की चूड़ियों के टुकडे पडे मिले। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी न मिल सकी।
विज्ञापन
वहीं मृतक के पुत्र अमर सिंह ने पुलिस को बताया कि पिता की हत्या की जब उसे खबर मिली तो उसने ललितपुर के उस पैट्रोल पंप पर जानकारी की जहां बंदूलाल चौकीदार था। उसे बताया गया कि सोमवार शाम को बंदूलाल पैट्रोल पंप पर गया था लेकिन कोई अज्ञात व्यक्ति बंदूलाल को वहां लिवाने आया था। जिसके बाद बंदूलाल वहां से एक रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर एक मोटरसाइकिल पर बैठकर कहीं चला गया था।
इसके बाद बंदूलाल खेत तक कैसे और क्यों पहुंचा, यह सारा घटनाक्रम संदिग्ध बना हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।वहीं मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच में जुट गयी है।