फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Temples and lakes awaiting with lamps

दीपों से जगमगाए मंदिर आैर सरोवर

Fri, 23 Nov 2018 10:43 PM IST
mau
mau Updated Fri, 23 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
Temples and lakes awaiting with lamps
नगर के शीतला माता धाम पर देव दीपावली पर गंगा आरती करते पुजारी और अन्य लोग। - फोटो : mau
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में स्थापित प्रमुख मंदिरों में देव दीपावली पर घी के दीपक जलाए गए। दीपों की रोशनी से रात भर मंदिर जगमगाते रहे।   नगर के शीतला धाम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अंधेरा होते ही 11हजार दीपों को जलाया गया। असंख्य लोगों ने मंदिर परिसर में स्थित पोखरे की सीढिय़ों पर दीप जलाए।  दीप प्रज्जवलन के साथ ही मंदिर के पुजारी ने वैदिक  मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की महाआरती कराई। इस दौरान लोगों ने आतिशबाजी का भरपूर आनंद उठाया।
विज्ञापन


नगर के शीतला माता मंदिर,  मठिया टोला शिवाला, भीटी स्थित शिव मंदिर, ढेकुलिया घाट स्थित मंदिर, कतुआ पुरा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा स्थित मातृ मंदिर, आजमगढ़ मेड स्थित शिव मंदिर, जिला अस्पताल स्थित शिव मंदिर, पर स्थापित मंदिरों में घी के दीपक जलाए गए। घोसी : प्राचीन सीताकुंड पोखरा, पक्का पोखरा स्थित बाबा उच्चेेश्वर नाथ मंदिर, पकड़ी मोड़  स्थित मां शारदा मंदिर,  नरोखर जलाशय पर दीपक प्रज्जवलित किए गए। रतनपुरा: ब्लाक मुख्यालय स्थित काली मंदिर पर 3101 दीप जलाया गया। मधुबन : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, देई स्थान सहित विभिन्न मंदिरो पर 2100 दीप जलाए गए।
विज्ञापन


चिरैयाकोट : प्रमुख मंदिरों पर देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। खाकी बाबा कुटी पर 11हजार दीपक जलाए गए। इंदारा : कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के लैरोदोनवार शिव मंदिर पर 11 हजार दीप जलाया गया। रानीपुर : ब्लाक मख्यालय स्थित धर्मसीपुर गांव के  मां काली  मंदिर पर पांच हजार दीपक जलाए गए। फतहपुर मंडाव : सामाजिक कार्यकर्ता अजीत यादव के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर दीप जलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed