{"_id":"6ae4fc170eaae0d9990452d2","slug":"teams-from-three-schools-have-been-selected-for-the-state-level-competition-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-141915-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्कूलों की टीमों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन स्कूलों की टीमों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
विज्ञापन
30jjrp02- 32वीं जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि।
झज्जर। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 32वीं जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में 29 टीमों ने शोध आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इनमें से बाल भारती स्कूल बहादुरगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलाव और तुंबाहेड़ी की टीमों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
ये टीमें 27 और 28 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता का विषय सततता के लिए विज्ञान में नवाचार था। जिला परियोजना संयोजक अनिल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने नवाचार और शोध पर आधारित मॉडल व प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
जिला समन्वयक वंदना भारद्वाज और जिला अकादमिक समन्वयक पुनीता चौधरी ने जुलाई से ही गाइड शिक्षकों और विद्यार्थियों तक कार्यक्रम से जुड़ी गतिविधियां पहुंचाने का काम किया। प्रतियोगिता के लिए जुलाई और अगस्त में पंजीकरण किए गए थे।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में मदन सिंह, डॉ. रश्मि, तरंग हुड्डा, वीरू टोकस, पिंकी कादयान और ममता ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर एसीपी विशाल दहिया और विद्यालय के प्राचार्य रमेश कुमार मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद के तत्वावधान में इंडियन रिसोर्स एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन की ओर से हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के सहयोग से किया गया।