साल्हावास। एपीसीपीएल पावर प्लांट में यूनिट स्तर की नॉसेट प्रतियोगिता-2026 आयोजित हुई। इसमें ग्लेडियेटर्स, एआई फारवर्ड और वसुंधरा टीमों ने “एआई पायलट से एआई आधारित एनटीपीसी की ओर नेट जीरो और इन्वेंट्री ऑप्टिमाइज़ेशन विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। ग्लेडियेटर्स टीम प्रथम रही और अब क्षेत्रीय स्तर पर एपीसीपीएल का प्रतिनिधित्व करेगी। कार्यक्रम में एपीसीपीएल के सीईओ रबींद्र पटेल, मोहम्मद निजामुद्दीन, जीएम (ओएंडएम), संजय जैन, जीएम (मेंटेनेंस एवं ऐडीएम), अतुल अग्रवाल, एजीएम (ऑपरेशंस एवं एफएम) और उमेश कुमार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) मौजूद रहे। रबींद्र पटेल ने कहा कि नॉसेट कर्मचारियों को समस्याओं के नए समाधान तलाशने और उपयोगी सुझाव देने का अवसर देता है।