{"_id":"6af752629624b4193302d662","slug":"teacher-at-kishanpura-government-school-suspended-jhajjar-news-c-199-1-sroh1009-163684-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनपुरा सरकारी स्कूल के शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनपुरा सरकारी स्कूल के शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
जींद। शिक्षा विभाग ने जींद जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा में कार्यरत ईएसएचएम सरताज सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मौलिक शिक्षा निदेशालय, हरियाणा, पंचकूला की ओर से 12 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी किए गए। हालांकि, आदेश में निलंबन का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।
आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान सरताज सिंह को हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम, 2016 के नियम 83 के तहत नियमानुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इस अवधि में उनका मुख्यालय जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद का कार्यालय निर्धारित किया गया है।
सरताज सिंह के खिलाफ स्कूल के ग्राउंड में मिट्टी डलवाने के मामले की जांच चल रही थी। स्कूल में मिट्टी डलवाने के नाम पर 18 लाख रुपये के बिल पास हुए थे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग में की थी। जांच में सामने आया कि स्कूल में निर्धारित मात्रा से कम मिट्टी डलवाई गई थी। इसके बाद विभाग ने सरताज सिंह पर 13.70 लाख रुपये की रिकवरी डाली थी। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से भी की थी। उनके निर्देश पर ही मामले की जांच करवाई गई थी।