फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   tasty haleem

लजीज हलीम

Wed, 21 Aug 2013 12:10 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 21 Aug 2013 12:10 PM IST
विज्ञापन
tasty haleem

सामग्री- बोनलेस लैंब के टुकड़े दो पाउंड, क्रैक्ड व्हीट तीन कप, अदरक और लहसुन का पेस्ट 4 चम्मच, मिक्स्ड मसूर की दाल एक कप, लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच, हल्दी पाउडर आधा चम्मच, अंडे की जर्दी डेढ़ कप, भुनी हुई प्याज एक कप, काजू आधा कप, गरम मसाला पाउडर एक चम्मच, काली मिर्च आधा चम्मच, जरा सी दालचीनी, लौंग तीन, इलायची तीन, घी आधा कप, फ्रेश धनिया एक कप, फ्रेश पुदीना 4 चम्मच, 6 हरी मिर्च, नमक स्वाद के मुताबिक और तेल आधा कप।

विज्ञापन


विधि- सबसे पहले गेंहू को डेढ़ घंटे के लिए भिगाकर छोड़ दें। फिर लैंब पीस को धोकर उसे लहसुन और अदरक के पेस्ट में अच्छी तरह लपेट दें।

इसमें एक चम्मच नमक, लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर और एक चौथाई हल्दी भी मिलाएं अब इसे गैस पर चढ़ा दें और लगभग 8-10 मिनट तक पकाएं। तीन सीटी आने के बाद इसे ठंडा होने दें।
विज्ञापन


अब गेंहू और मसूर की दाल, एक चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, 3-4 हरी मिर्च, आधा चम्मच काली मिर्च को 8-10 कप पानी में तब तक उबालें जब तक कि गेंहू इस पानी को अच्छी तरह एब्जॉर्व न कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस उबले हुए गेंहू को ब्लेंडर में डालें और अलग बर्तन में रख लें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें सभी मसालों के साथ पका हुआ लैंब पीस, बची हुई हरी मिर्च, आधा कप फ्रेश धनिया मिलाकर 2-3 मिनट तक भूनें।

अब इसमें अंडे की जर्दी मिलाए और इसे 10-15 मिनट या तब तक पकाएं जब तक कि तेल ऊपर न दिखने लगे। इमसें 3 कप पानी मिलाएं और एक उबाल आने दें। आखिर में गेंहू डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।


थोड़ा सा घी डालें, और हां इस दौरान ही नमक चख लें और कम हो, तो मिला लें। अब इसे धीमी आंच पर लगभग 30 मिनट तक पकने दें।

बीच-बीच में चलाना न भूलें। इसके साथ ही लजीज हलीम तैयार है। आप इसे भुनी हुई प्याज, काजू और फ्रेश धनिया के साथ गार्निश करके सर्व करें। इसके साथ फ्रेश नान हो, तो क्या कहना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed