फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   task force suspended license of two fertilizer vendors selling at higher price in etah news

Etah Crime: टास्क फोर्स ने किए दो खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित, अधिक मूल्य में बेच रहा था खाद

Mon, 21 Nov 2022 11:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Nov 2022 11:31 PM IST
सार

विक्रेता से पूछने पर बताया कि बीज मथुरा की कृष्णा सीड्स कंपनी से लिया गया है। इस पर टीम ने विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
task force suspended license of two fertilizer vendors selling at higher price in etah news
खाद की दुकान पर कार्रवाई करती टास्क फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए शासन से गठित टास्क फोर्स की टीम सोमवार को एटा पहुंची। यहां जांच के दौरान एक व्यापारी निर्धारित से अधिक मूल्य में और एक बिना दस्तावेज के खाद बेचता मिला। दोनों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। जबकि मथुरा की एक बीज कंपनी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


जिले में डीएपी व खाद की ओवररेटिंग पर शिकंजा कसने के लिए शासन स्तर से टास्क फोर्स टीम का गठन किया गया है। सोमवार को लखनऊ से आई इस टीम ने उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापा डालते हुए जांच की। अलीगंज मार्ग स्थित न्यू वर्मा खाद बीज भंडार पर विक्रेता खाद को 270 रुपये ज्यादा में बेचता हुआ मिला। जिसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन


वहीं कासगंज रोड स्थित वर्मा खाद बीज भंडार पर दुकानदार के पास कंपनी का कोई अधिकार पत्र नहीं मिला। वहीं बीज की पैकिंग पर टैग भी नहीं लगा था। विक्रेता से पूछने पर बताया कि बीज मथुरा की कृष्णा सीड्स कंपनी से लिया गया है। इस पर टीम ने विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बीज कंपनी को भी नोटिस भेजा है। टीम में उप कृषि निदेशक अलीगढ़ मंडल व मत्स्य एवं वानिकी अधिकारी योगेश प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह, बीज सहायक जितेंद्र कुमार, खाद सहायक अमित कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed