{"_id":"6ab5382bd72398f2530fcb9a","slug":"tarun-won-the-painting-competition-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-140373-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला प्रतियोगिता में तरुण ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला प्रतियोगिता में तरुण ने मारी बाजी
विज्ञापन
24jjrp10- पीएमश्री कन्या स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : प्रचार व
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। शुभारंभ जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने किया।
विद्यार्थियों ने भाषण और चित्रों के माध्यम से सेवा, संस्कार, सामाजिक सरोकार, विकसित भारत की परिकल्पना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं का आयोजन कक्षा 1 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 के दो वर्गों में किया गया। दोनों वर्गों में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
कक्षा 1 से 8 वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में तरुण पुत्र मनोज कुमार बहादुरगढ़ ने प्रथम, यशवी पुत्री सुनील कुमार संस्कारम पटौदा ने द्वितीय, अंश पुत्र पंकज, द्रोणाचार्य मुबारकपुर ने तृतीय तथा दव्यांशी पुत्री विपिन, इंडो अमेरिकन स्कूल ने चौथा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 1 से 8 वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में अंतिम पुत्री सुनील दत्त, मदर इंडिया मारौत ने प्रथम, नित्या पुत्री प्रदीप कुमार, मदर फूला देवी फॉरतपुरा ने द्वितीय, आकृति पुत्री अभिमन्यु, कन्या स्कूल बेरी ने तृतीय तथा कनिका पुत्री लोकेश, संस्कारम पटौदा ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति की क्षमता और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने कहा कि बच्चों की रचनात्मक सोच और विचारशीलता देश के भविष्य की मजबूत नींव हैं। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 5100 रुपये, द्वितीय को 3100 रुपये, तृतीय को 2100 रुपये, चौथे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 1100 रुपये का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।