{"_id":"6aea4e8ea1e928359509b39b","slug":"tanishka-scores-59-runs-in-the-women-under-19-t20-challenger-trophy-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-142064-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में तनिष्का ने जड़े 59 रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में तनिष्का ने जड़े 59 रन
विज्ञापन
झज्जर। बीसीसीआई की ओर से आयोजित महिला अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में जिले की दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बहादुरगढ़ निवासी तनिष्का शर्मा ने टीम-बी की ओर से खेलते हुए 59 रन बनाए और दो कैच पकड़े। वहीं, गांव पहाड़ीपुर निवासी पूर्वा सिवाच ने टीम-सी की ओर से 23 रन की नाबाद पारी खेलने के साथ एक विकेट हासिल किया।
बिलासपुर स्थित लुहनू क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पहले मैच में टीम-बी ने टीम-ए को 55 रन से हराया। टीम-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम-बी ने 19 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाए। तनिष्का ने 40 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 59 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम-ए 19 ओवर में छह विकेट पर 108 रन ही बना सकी। इस दौरान तनिष्का ने दो कैच भी पकड़े।
पूर्वा सिवाच ने 13 गेंदों में बनाए नाबाद 23 रन
फोटो 30
दूसरे मैच में टीम-सी ने टीम-डी को 67 रन से हराया। टीम-सी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाए। पूर्वा सिवाच ने 13 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 23 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम-डी 19.5 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट हो गई। पूर्वा ने गेंदबाजी करते हुए 2.5 ओवर में 13 रन देकर एक विकेट हासिल किया।