फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Taksh, Virat, and Paras Bhauria triumph in chess.

शतरंज में तक्ष, विराट व पारस भौरिया ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Taksh, Virat, and Paras Bhauria triumph in chess.
01jjrp04- झज्जर। बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे ​खिलाड़ी। स्रोत- ​शिक्षा विभाग
झज्जर। जिले के अलग-अलग खेल मैदानों में आयोजित जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को छठा दिन रहा। इस दौरान विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी रतिंद्र सिंह के निर्देशन में जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है। इसके लिए अलग-अलग खेलों में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। बैडमिंटन प्रतियोगिता कृष्ण दलाल और शतरंज प्रतियोगिता वैभव कुमार की देखरेख में आयोजित कराई गई।
विज्ञापन


इस दौरान जिले के अलग-अलग खेल मैदानों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एसएफएस स्कूल बिरधाना में बास्केटबॉल प्रतियोगिता कराई गई। इसके अलावा संस्कारम स्कूल खातिवास में शतरंज और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। वहीं, बहादुरगढ़ स्थित श्री श्याम क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट के ट्रायल आयोजित किए गए। सभी खेलों में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे शतरंज लड़कों के परिणाम

अंडर-14 आयु वर्ग में बहादुरगढ़ के तक्ष ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 आयु वर्ग में पारस भौरिया ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-19 आयु वर्ग में विराट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह रहे बैडमिंटन लड़कों के परिणाम

अंडर-14 आयु वर्ग में जीडी गोयंका स्कूल बहादुरगढ़ के अभिनव तोमर, शिवांक रुहिल और रौनक कपूर खत्री तथा डीएवी स्कूल बहादुरगढ़ के तनिष दलाल और मेधांष का चयन किया गया।

अंडर-17 आयु वर्ग में आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लक्ष्य मलिक, बीबीपीएस झाड़ली के विश्वराज, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा के वैभव और जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल झज्जर के रुद्रांश व दुष्यंत का चयन किया गया।

अंडर-19 आयु वर्ग में पीडीएम पब्लिक स्कूल बहादुरगढ़ के निशांत, केआरएम वर्ल्ड स्कूल बहादुरगढ़ के क्रिडा राणा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरहर के हर्षित और संस्कारम पब्लिक स्कूल के मयंक व वीर डागर का चयन किया गया।

यह रहे मुक्केबाजी के परिणाम

अंडर-14 आयु वर्ग के 28-30 किलोग्राम भार वर्ग में बहादुरगढ़ के शौर्या, 30-32 किलोग्राम भार वर्ग में बहादुरगढ़ के रजत, 32-34 किलोग्राम भार वर्ग में बहादुरगढ़ के देव, 34-36 किलोग्राम भार वर्ग में बहादुरगढ़ के जियांश, 36-38 किलोग्राम भार वर्ग में बहादुरगढ़ के रुद्र मान, 38-40 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के निशांत, 40-42 किलोग्राम भार वर्ग में बहादुरगढ़ के शौर्या, 42-44 किलोग्राम भार वर्ग में बहादुरगढ़ के हरिदान, 44-46 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के रुद्र, 46-48 किलोग्राम भार वर्ग में बहादुरगढ़ के ध्रुव राठी और 48-50 किलोग्राम भार वर्ग में बेरी के यश ने पहला स्थान प्राप्त किया।

अंडर-17 आयु वर्ग के 46 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के यश, 46-48 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के रौनक, 48-50 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के गौरव, 50-52 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के निखिल, 52-54 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के नितिन, 54-57 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के निखिल, 57-60 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के लक्ष्य, 60-63 किलोग्राम भार वर्ग में बहादुरगढ़ के अनुज राठी, 63-66 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के जतिन, 66-70 किलोग्राम भार वर्ग में बहादुरगढ़ के रुद्र, 70-75 किलोग्राम भार वर्ग में मातनहेल के उजेश, 75-80 किलोग्राम भार वर्ग में बेरी के सिद्धार्थ और 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में बहादुरगढ़ के जतिन खत्री ने पहला स्थान प्राप्त किया।


अंडर-19 आयु वर्ग के 46 किलोग्राम भार वर्ग में बहादुरगढ़ के नवनीत, 46-49 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के सोमदेव धनखड़, 49-52 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के शुभम, 52-56 किलोग्राम भार वर्ग में पारस, 60-64 किलोग्राम भार वर्ग में बहादुरगढ़ के आरव, 64-69 किलोग्राम भार वर्ग में बहादुरगढ़ के मुकुल, 69-75 किलोग्राम भार वर्ग में बहादुरगढ़ के रवि राहड़, 75-81 किलोग्राम भार वर्ग में बहादुरगढ़ के जतिन पहल और 81-91 किलोग्राम भार वर्ग में बहादुरगढ़ के प्रीत गुलिया ने पहला स्थान प्राप्त किया।

01jjrp04- झज्जर। बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ी। स्रोत- शिक्षा विभाग

01jjrp04- झज्जर। बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ी। स्रोत- शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed