{"_id":"5c209047bdec2256c73ecbf5","slug":"swearing-in-ceremony-of-bhupesh-baghel-cabinet-will-be-on-25th-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 को भूपेश की कैबिनेट लेगी शपथ, बघेल ने 42 आईएएस का रातोंरात किया तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 को भूपेश की कैबिनेट लेगी शपथ, बघेल ने 42 आईएएस का रातोंरात किया तबादला
Mon, 24 Dec 2018 01:22 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
भूपेश बघेल
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कैबिनेट के 10 मंत्री 25 दिसंबर को सुबह 11 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में शपथ लेंगे। राजभवन में इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंत्रियों के लिए 10 कुर्सियों के अलग रख दिया गया है। मंत्रियों के नामों को गुप्त रखने के लिए उनमें नामों की पर्चियां नहीं लगाई गई हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पीएल पुनिया और प्रभारी सचिव डॉक्टर चंदन यादव सोमवार शाम को 7 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
केंद्र नेतृत्व से नए मंत्रियों के नाम तय करने के बाद बघेल शनिवार को ही रायपुर वापस आए हैं। कैबिनेट में जातिगत समीकरण और क्षेत्रों का खास ख्याल रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार पहली बार विधायक चुनकर आए विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाएगा। कैबिनेट में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य के साथ ही एक अल्पसंख्यक, एक महिला को जगह दी जाएगी। पांचवी बार विधायक बने कवासी लखमा खुद को मंत्री बनाए जाने के लिए समर्थकों के जरिए दबाव डाल रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं शपथग्रहण कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने मंत्रालय से लेकर जिला कलेक्टर तक के तबादले कर दिए गए। रात को सवा दस बजे एक आदेश जारी करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने 42 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदल दिए हैं। राज्य में सरकार गठित होने के बाद यह पहला मौका है जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले किए गए हों। भाजपा सरकार के करीबी माने जाने वाले कई अफसरों को छोटे और महत्वहीन विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन