{"_id":"585833304f1c1b774fe39926","slug":"suspectedcurrent-broke-kishaaer-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से किश्ााेर की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से किश्ााेर की माैत
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर के सरकारी अस्पताल में रोते बिलखती मृतक की मां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मजदूरी करने गए एक किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप है कि ठेकेदार और उसके आदमी शव को अस्पताल में छोड़ गए। परिजनों ने ठेकेदार पर हत्या का अंदेशा जताया है।
सोमवार सुबह दो व्यक्ति बाइक में एक किशोर लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से किशोर के बीमार होने की बात कही और उसे अस्पताल में छोड़कर चले गए। जब डॉक्टर ने किशोर को जांचा तो उसे मृत पाया। इसी बीच कुछ ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए।
उन्होंने मृतक का नाम बंटी (16) पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम गंगापुर बताया। कुछ समय बाद मृतक की मां कलावती भी परिचितों के साथ रोते, बिलखते अस्पताल पहुंच गई। बताया कि ठाकुरद्वारा मुरादाबाद का एक ठेकेदार गांव में ही मकान बनवा रहा है। बंटी उसके पास मजदूरी करता था। सोमवार सुबह बंटी ठेकेदार से पांच महीने की मजदूरी मांगने गया था। आरोप लगाया कि मजदूरी देने के बजाए ठेकेदार ने उसे मार दिया और अस्प्ताल में छोड़ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक बंटी को बाइक से अस्पताल लाने वाले लोग बेरहम निकले। वे बंटी को बाइक में इस तरीके से लाए कि उसका एक पैर जमीन में रगड़ता रहा। इससे उसके पैर का अंगूठा आधा घिस गया था।