फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Sunny secured the first position in the Under-14 35 kg weight category.

अंडर-14 के 35 किलो भार वर्ग में सन्नी ने पहला स्थान पाया

Amar Ujala Bureau Updated Thu, 30 Jul 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Sunny secured the first position in the Under-14 35 kg weight category.
30jjrp25- झज्जर। गुरुकुल झज्जर में कुश्ती का मैच खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
झज्जर। गुरुकुल झज्जर में 30 जुलाई को जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुश्ती के अंडर-14 वर्ग में तीन खिलाड़ियों की आयु को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई। यह आपत्ति दूसरे पक्ष की तरफ से उठाई गई थी। हालांकि, दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद सभी मैच संपन्न हुए।
विज्ञापन

कुश्ती अंडर-14 वर्ग में 48, 57 और 62 किलोग्राम भार वर्ग के खिलाड़ियों पर आपत्ति दर्ज हुई। सहमति के बाद इन तीनों भार वर्गों में भी मैच कराए गए। अंडर-14 आयु वर्ग के 35 किलोग्राम भार वर्ग में ज्ञान ज्योति डावला के सन्नी ने पहला स्थान प्राप्त किया। अनुज दूसरे स्थान पर रहे। 38 किलोग्राम भार वर्ग में हर्षित ने पहला स्थान हासिल किया। चेतक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 41 किलोग्राम भार वर्ग में वंश पहले स्थान पर रहे। सर्वोदय खानपुर के प्रिंस ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

44 किलोग्राम भार वर्ग में सेंट पॉल स्कूल कानौंदा के पूर्व ने पहला स्थान जीता। ध्रुव दूसरे स्थान पर रहे। 48 किलोग्राम भार वर्ग में दिशु ने पहला स्थान प्राप्त किया। इशांत गौतम दूसरे स्थान पर रहे। 52 किलोग्राम भार वर्ग में हनीष ने पहला स्थान हासिल किया। आयुष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-17 वर्ग के विजेता
अंडर-17 आयु वर्ग में 45 किलोग्राम भार वर्ग में बहुझोलरी के प्रिंस ने पहला स्थान प्राप्त किया। 48 किलोग्राम भार वर्ग में बिरोहड़ के भावेश ने भी पहला स्थान जीता। 51 किलोग्राम भार वर्ग में बेरी के इशांत और 55 किलोग्राम भार वर्ग में नूना माजरा बहादुरगढ़ के चमन ने पहला स्थान हासिल किया। 60 किलोग्राम भार वर्ग में हसनपुर झज्जर के संस्कार और 65 किलोग्राम भार वर्ग में डीघल के हर्षित पहले स्थान पर रहे। 71 किलोग्राम भार वर्ग में मांडौठी के अरमान, 80 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के शिवम, 92 किलोग्राम भार वर्ग में देशलपुर के जतिन और 110 किलोग्राम भार वर्ग में कासनी के आदिल ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed