{"_id":"6ad2979ad5a59a480c0437ed","slug":"students-formed-a-human-chain-to-convey-the-message-of-a-developed-india-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-141338-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने मानव श्रृंखला बना दिया विकसित भारत का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने मानव श्रृंखला बना दिया विकसित भारत का संदेश
विज्ञापन
16jjrp03- क्रिकेट स्टेडियम में बच्चों की तरफ से बनाई गई मानव श्रृंखला। स्रोत : प्रचार विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित क्रिकेट स्टेडियम में 5100 विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सामाजिक एकजुटता, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, डीसी वर्षा खांगवाल, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, संजय कबलाना, आनंद सागर और मनीष बंसल मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने अनुशासित ढंग से मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
इस दौरान मानव रंगोली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के अनुकूल संसाधनों के उपयोग और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। रंगोली में विकसित भारत-2047 की परिकल्पना को रचनात्मक तरीके से दर्शाया गया।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक और जिला परियोजना समन्वयक अनिल शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, रचनात्मकता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।