{"_id":"6a04e4149a29fda1a505b789","slug":"students-demonstrated-their-talent-after-receiving-free-coaching-two-students-scored-96-percent-and-seven-scored-above-90-percent-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-135025-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्री कोचिंग मिली तो विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, दो छात्राओं ने 96 और 7 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्री कोचिंग मिली तो विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, दो छात्राओं ने 96 और 7 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए
विज्ञापन
झज्जर। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा कूट-कूटकर भरी होती है। इसी प्रतिभा को निखारने का काम डीघल गांव में ''''द टैलेंट फार्म'''' संस्था कर रही है।
उनकी बदौलत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से घोषित किए गए बारहवीं के परीक्षा परिणाम में 30 विद्यार्थियों ने अच्छे अंकों से परीक्षा पास की है। ये सभी विद्यार्थी सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। इसमें 7 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जिनमें से 2 छात्राओं ने 96 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 8 छात्राओं ने 85-90 प्रतिशत के बीच, 9 छात्राओं ने 80-85 प्रतिशत के बीच और शेष ने 70-80 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए। इसमें ईशिका ने 96.2, भारती ने 96, तमन्ना ने 91.8, दीपांशी ने 90.6, अंशिका ने 90.2, मानसी ने 90, मधु ने 89.6, तनु ने 88.4, संजना ने 87.2, पूजा ने 86.4, कीर्ति ने 84.6, करिश्मा ने 81.4, दीपाली ने 80.6, प्रिया ने 79.4, निधि ने 79.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार प्रिंस ने 85.8, प्रिंस ने 85.4, मोक्ष ने 85.2, नकुल ने 83.8, मोहित ने 83, प्रिंस अहलावत ने 81.6, हर्ष ने 81, हर्ष ने 81, साहिल ने 77, कृष्ण ने 76.8, प्रियांशु ने 75.6, दीपेंद्र ने 74.6, अजय ने 67.2, प्रदीप ने 66.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
प्रतियोगी परीक्षाओं की भी करवाई जा रही तैयारी
यहां पर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी करवाई जाती है। 11वीं, 12वीं की कोचिंग व लाइब्रेरी को पुरानी गौशाला की बिल्डिंग में चलाया जा रहा है जबकि छठीं से दसवीं तक कोचिंग कम्युनिटी सेंटर की बिल्डिंग में चलाई जा रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं/विभिन्न कक्षाओं के लिए इस पहल से 200 से अधिक विद्यार्थी जुड़े हुए हैं। यहां एसएससी, सीजेएल, यूपीएससी, एचसीएच की ट्रेनिंग व गाइडलाइन देते हैं।