{"_id":"6ae8fa5e9fcd324de309dd1a","slug":"strict-action-will-be-taken-against-bursting-firecrackers-in-the-ncr-sdm-jhajjar-news-c-195-1-jjr1001-142035-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा आईसीयू में भर्ती
विज्ञापन
बेरी। गांव सफीपुर के खेल स्टेडियम के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक राजस्थान के भरतपुर जिले के मोखरोली निवासी मनोहर लाल के रहने वाले थे। घायल हिमांशु गांव मलिकपुर का रहने वाला है। उनका रोहतक के निजी अस्पताल में आईसीयू में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार हिमांशु और मनोहर लाल बाइक पर सवार होकर इमलोटा जा रहे थे। जब वे सफीपुर के खेल स्टेडियम के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें उपचार के लिए रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान मनोहर लाल ने दम तोड़ दिया।
जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। मनोहर लाल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।