फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Streets to be constructed in four colonies of Bahadurgarh at a cost of 83 lakh

बहादुरगढ़ की चार कॉलोनियों में 83 लाख से बनेंगी गलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की बलजीत नगर, नेताजी नगर, अशोक विहार और विकास एनक्लेव में करीब 83 लाख रुपये की लागत से गलियों का निर्माण कराया जाएगा। वीरवार को नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इन कार्यों से स्थानीय निवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि बलजीत नगर और नेताजी नगर में करीब 42 लाख रुपये, जबकि अशोक विहार और विकास एनक्लेव में करीब 41 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्यों के तहत आठ गलियों के अलावा नेताजी नगर की दो अन्य गलियों का भी निर्माण कराया जाएगा। इससे कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर नकुल कौशिक, पूर्व वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, भाजपा नेता दिनेश शेखावत, पार्षद राजेश तंवर व प्रवीण छिल्लर, जिला मंत्री नकुल चोपड़ा, परमिंदर जांगड़ा, सोनू मान, पंकज गर्ग, सुखबीर जून, कमल राठी और सुमित बराही सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed