{"_id":"6af74f6837382f19ed033c24","slug":"sticks-were-wielded-after-someone-complained-about-a-jhajjar-news-c-199-1-jnd1005-163685-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों से पराली में लगी आग का उलाहना देने पर चलीं लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों से पराली में लगी आग का उलाहना देने पर चलीं लाठियां
विज्ञापन
नरवाना। गांव सुदकैन खुर्द में दीपावली पर पटाखों से पराली में लगी आग का उलाहना देने की रंजिश में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के 13 लोगों ने गंडासे, जेली और लाठियों से लैस होकर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया।
हमले में पांच पुरुषों और एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के अनुसार, 62 वर्षीय बलवंत ने पुलिस को बताया कि दीपावली के दिन नरेश और सन्नी एक-दूसरे की तरफ पटाखे चला रहे थे।
इसी दौरान पटाखे से निकली आग सन्नी की छत पर रखी पराली में लग गई। पराली की गर्मी से साथ लगते मकान की छत पर रखी उसके भतीजे संदीप की तूड़ी में भी आग लग गई। इस बात को लेकर 9 नवंबर को बलवान को बच्चों को समझाने के लिए कहा गया था।
बलवंत के अनुसार, 11 नवंबर को दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए बैठक हुई, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। शाम करीब छह बजे वह अपने भाई लाल सिंह, अभेराम और भतीजों के साथ बैठक के सामने बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान 13 लोग हथियार लेकर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
बीच-बचाव करने आई बिमला को भी चोटें आईं। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर घायलों को बचाया। सभी को नागरिक अस्पताल नरवाना ले जाया गया, जहां से उन्हें जींद रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, घायलों की एमएलआर में बलवंत को तीन, राममेहर को चार, बिमला को तीन, लाल सिंह को छह और अभेराम को चार चोटें दर्ज हैं।
थाना सदर नरवाना में 12 नवंबर को अंकित, अभिषेक, अशोक, जोगिंदर, अमन, नरेश, विकास, सन्नी, परवीन, बलवान, मंजीत, संदीप, मनदीप और दिलबाग सहित 14 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस मामले के सभी पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। कहना है जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।